|
|
| कल जब मम्मी मुझे खाना खिला रही थीं तो मैंने सोचा क्यूँ ना थोडा का काम मैं खुद भी कर लूँ. कम से कम पानी पीने का काम तो कर ही सकती हूँ. |
|
|
| और इसमें कोई मुश्किल भी नहीं है. कप में पानी तो मम्मी ने पहले ही भर रखा था. |
|
|
| बस मैंने तो पानी से भरा कप उठाया, उसे अपने होंठो से लगाया और पानी पी लिया. |
|
|
| और फिर जितना पानी बचा था मैंने वहीँ फर्श पर गिरा दिया….. ये थोडा गलत हो गया ना….
वैसे अभी सिर्फ यही प्रेक्टिस कर रही हूँ. बाकी कामों के लिए मम्मी है ना |
|
|
| मम्मी मुझे पहले चम्मच से पानी पिलाती थीं. आपने देखा था ना वो विडियो, जिसमे मम्मी मुझे पानी पिला रही हैं और मैं शैतानी कर रही हूँ. |
Filed under: Uncategorized












Recent Comments