24 जून को दिलशाद फुपी और रज्ज़ाक फुपा जी की शादी की पच्चीसवीं सालगिरह थी. वैसे तो वो सेलेब्रेट नहीं करते पर ज़ेबा बाजी ने चुपके से छोटी सी पार्टी प्लान कर ली थी. उनको तो बाद में पता चला :)

 

Laviza Laviza

 

ये देखिये, मैं केक काटने में फुपी-फुपा की की मदद करते हुए :)

फिर शाम को पार्टी के बाद हम इंडिया गेट घूमने भी गए.. वहां की कुछ तस्वीरें देखिये… और हाँ नीचे कुछ खास अपडेट भी है… आपके लिए ….

   
  Laviza @ India Gate Laviza @ India Gate Laviza @ India GateLaviza @ India Gate Laviza @ India GateLaviza @ India Gate Laviza @ India Gate Laviza @ India Gate
   
  खास अपडेट :
 

यहाँ गुडगाँव में स्कूल जाने की थोड़ी बहुत प्रेक्टिस हो चुकी है. पड़ोस वाले बच्चे राजा के प्ले स्कूल में एक दो दिन जाकर मैंने खूब मस्ती की और मैं तो वहां से वापस आना ही नहीं चाह रही थी. भोपाल के एक अच्छे प्ले स्कूल में मेरा एडमिशन हो चुका है.

4 जुलाई को मैं वापस भोपाल चली जाऊँगी…. और 5 जुलाई से मैं प्ले स्कूल जाना शुरू कर दूँगी.

ज़िन्दगी के इस नए सफ़र में मुझे आप सभी के दुआओं की जरूरत है.

   
 

यहाँ गुडगाँव में और भी बहुत सारी मस्ती वाली बाते हुई.. वो सब और अपने प्ले स्कूल की बातें आपको बताती रहूंगी…. तब तक के लिए बाय…

- आपकी लवी

  .
  .