मैंने अपना प्रोमिस पूरा किया.
|
आपको पता है ना, मैंने मम्मा से प्रोमिस किया था की उन्हें मदर्स डे पर डिनर कराने ले जाऊँगी. तो मैंने अपना प्रोमिस पूरा किया और उन्हें फिल फ्लोरा ले गयी. |
|
|
दरअसल, मम्मा ही हमें ले गयी थी. मुझे और मेरे कजिन्स को… |
|
|
और जब मम्मा ने सबसे पूछा नूडल्स कौन खायेगा ?? सबसे पहले मैंने ही हाथ ऊपर कर दिया. |
|
|
बस नूडल्स मिल जाये, और कुछ नहीं चाहिए होता मुझे. और मौके का फायदा तो उठा ही लेना चाहिए ना.. मम्मा कभी कभी ही मेहरबान होती हैं. घर पर तो उन्होंने मुझे मैगी खिलाना भी बंद कर दिया है. |
|
|
एक फोटोसेशन भी.. अब आप कहेंगे इसमें मम्मा कहाँ है ? ओफ हो… फोटो तो मम्मा ही खीच रही हैं ना. |
|
|
इनको तो आप जानते हैं.. नबील भाई.. |
|
|
आपसे फिर मिलती हूँ.. तब तक के लिए बाय - आपकी लवी |
|
| . |