हर वो लम्हा, जो संजो कर रखा है…
जब भूख सताए, मैगी हो जाए
| पिछले महीने जब मेरी तबियत ख़राब थी, तो डॉक्टर अंकल ने कुछ भी बहार का खाना मना कर दिया था. मैगी तो मेरा फेवरिट है, पर वो भी मना कर दिया था.. मैगी तो मम्मा को भी बहुत पसंद है, पर मैं देख कर जिद करुँगी इसलिए उन्होंने भी मैगी बनाना बंद कर दिया था. |
|
| एक सन्डे को जब पापा बाहर ब्रेड लेने गए थे, तो उनको ध्यान रहा नहीं और वो मैगी का पैकेट भी ले आये. जैसे ही वो घर पर आये मेरी नज़र मैगी के येलो पैकेट पर पड़ गयी और मैंने खाने की जिद लगा दी. आखिर मम्मा को मेरे लिए मैगी बनाना ही पड़ा. |
|
| हालाँकि उन्होंने बिना मसाले का बनाया था. पर फिर भी मैंने मज़े लेकर खाया. कैसे ? इस विडियो में देखिये. | |
| |
|
| अब तो मेरी माशा अल्लाह मेरी तबियत बिलकुल ठीक है, पर मम्मा फिर भी मुझे मैगी नहीं देती |
|
|
अच्छा आप विडियो देखिये, मैं चली मम्मा को पटाने मैगी के लिए - आपकी लवी
|