DSC02348 पहली अप्रैल को सब कहते हैं की अप्रैल फूल डे होता है, पर मैंने तो इसके दो दिन पहले ही सबको फूल बना दिया था :)

उस दिन सुबह मैं सो रही थी, और सब अपने अपने काम में व्यस्त थे. मम्मा किचन में थीं और ब्रेकफास्ट की तैयारी कर रहीं थी.

मम्मा थोड़ी थोड़ी देर में ये देखने आ रही थी की मैं सोकर उठी या नहीं.

अगली बार जब वो आयीं तो मैं उनको बेड से गायब मिली. मम्मा ने इधर उधर देखा पर मैं उनको कहीं दिखी ही नहीं.

उन्होंने नानी से पूछा, पर उनको भी पता नहीं था… दोनों थोडा परेशान हो गयी थी. पापा भी घर पर नहीं थे.

वो फिर से एक बार बेडरूम में आये.. तो उनको साथ के बाथरूम से पानी गिरने की आवाज आयी… उन्होंने बाथरूम में झाँका…  और मैं वहीँ थी… :)

पता है मैं वहां क्या कर रही थी ?

सुबह उठने के बाद मैं सीधा बाथरूम गयी और वहां बाल्टी में बचे थोड़े से पानी से अपने आप ही  नहाना शुरू कर दिया… :)

बस थोड़ी सी गलती हो गयी… मैंने अपने कपडे गीले कर लिए और मम्मा को बिना बताये चली गयी…

सॉरी मम्मा…

 
 

वैसे अप्रैल में एक और स्पेशल डे होता है… ३० अप्रैल को… आपको पता है क्या है उस दिन ?

 

.