1

राजस्थान पत्रिका के साथ साथ, मैं भी आपसे अपील करती हूँ की २० मार्च को आप भी इस अनूठे अभियान से जुड़े और  लोगो को प्रोत्साहित करें अपनी बच्चियों को अपने साथ ऑफिस लाने के लिए और मौका दीजिये उन्हें अपने पापा की चेयर पर बैठ कर उनकी तरह ऑफिस चलाने का.

और हाँ, अगर आप ऐसा करते हैं तो उनकी तस्वीरें मुझसे भी शेयर करें.

————————————————— 0 —————————————————-

rsz_scan0001

सामाजिक दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध पत्रिका समूह अपने संस्थापक कर्पूर चंद कुलिश के जन्मदिन पर बीस मार्च को एक अभिनव अभियान शुरू कर रहा है-बिटिया इन ऑफिस। यह अभियान समाज को यह विश्वास कराने के लिए शुरू किया जा रहा है कि बेटी घर ही नहीं, दफ्तर और व्यवसाय भी चला सकती है।

इस अभियान के तहत प्रदेश में कार्यरत विभिन्न कम्पनियों के प्रमुखों, मुख्य कार्यकारियों और विभिन्न कार्यालयों के शाखा प्रबंधकों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे 20 मार्च को न केवल अपनी बेटियों को कार्यालय लाएं बल्कि अपने कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान के पीछे भावना यह है कि बीस मार्च को शुरूआत कर बेटियां अपने मम्मी-पापा के साथ जब मौका मिले, दफ्तर जाएंगी, तब वह निरन्तरता न केवल उनमें नया जोश पैदा करेगी, बल्कि उनके नए विचारों से कार्य एवं व्यवसाय को भी गति मिलेगी। साल-दर-साल चलते रहने वाले इस अभियान से प्रतिभाओं को निखरने के अवसर निरन्तर उपलब्ध होते रहेंगे।

- स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

क्या आप अपने कार्यालय में करेंगे यह एक दिन अपनी बिटिया के नाम ?

- आपकी लवी