आजकल एक नया शौक लगा है, टीवी पर कार्टून और लैपटॉप पर Rhymes  देखने का. मम्मी को भी जब मुझे बिजी  रखना होता है, वो टीवी पर  कार्टून लगा देती हैं और मैं मज़े से देखती रहती हूँ.

DSC02300

जब मुझे राइम्स सुनने का मन होता है मैं मम्मा से बोलती हूँ, ‘मम्मा… मम्मा… राइम्स लदाओ’.

DSC02292

और मम्मा यु-ट्यूब पर राइम्स लगा देती हैं. और मैं खुश :)

DSC02293

और कल तो मैंने पता है क्या किया ? रात को करीब एक बजे मेरी नींद खुल गयी और मैंने राइम्स देखने की फ़रमाइश कर दी. 

मम्मा ने मुझे सुलाने की बहुत कोशिश की पर मैं भी कहाँ मानने वाली थी.

आखिर मम्मा को राइम्स लगानी पड़ी और फिर मैं अपना फेवरिट राइम्स विडियो देख कर सो गयी.  :)

इस नयी वाली ड्रेस में मैं कैसे लग रही हूँ ? ये ड्रेस पहनने की भी एक इंटरेस्टिंग स्टोरी है :) अगले पोस्ट में बताऊंगी, तब तक के लिए बाय.

- आपकी लवी