DSC00436
पिछले कुछ दिनों से खांसी जुकाम तो थी ही और इसका इलाज डॉक्टर विनोद शर्मा के क्लीनिक में चल रहा था पर पिछले सन्डे से उल्टी और दस्त भी होने लगे थे और अगले दिन बुखार भी आ गया तो मैं मम्मी पापा से साथ पहुँच गई डॉक्टर ध्रुव गुप्ता के पास. डॉक्टर ने कहा पेट में इन्फेक्शन की वजह से ऐसा हो रहा है. उन्होंने तीन दिन की दवाई लिख दी, आपको तो पता है मुझे दवा खाने में कोई परेशानी नही होती पर वो ओ.आर.एस का घोल, मुझे बिल्कुल नही पसंद पर डॉक्टर ने कहा था की जितना हो सके ये पियो, क्यूंकि उल्टी और दस्त में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और ये घोल उस कमी को पूरा करता है.

DSC00435

मम्मी ने भी ऑफिस से छुट्टी ले ली थी, हर समय वो मेरा ख्याल रखती हैं. पर मुझे इन दिनों कुछ भी अच्छा नही लगता था ना कुछ खाने का मन होता था और ना खेलने का. गुमसुम सी हो गई थी मैं दो-तीन दिनों तक और मेरा वजन भी कम हो गया था. नानी और मम्मी को बहुत मेहनत करनी पड़ी मुझे कुछ खिलाने पिलाने में.

DSC00437 

फिर २० फरवरी को दोबारा डॉक्टर ध्रुव के पास गए. उन्होंने फिर से कुछ दवाईयां लिख दी और कहा की अब तो पहले से बेहतर है और मुझे भी ऐसा फील हो रहा है. काफ़ी दिनों के बाद आज मैं अपने शरारतों में वापस आई हूँ. खाना पीना भी कुछ बेहतर हो गया है.
 DSC00444
तबियत की वजह से इन दिनों आप सबसे मिल नही पायी, आप सबने मुझे मिस तो किया होगा ना ?