DSC00414
कल सन्डे को दिन में मम्मी-पापा के साथ टेरस पर चलने की प्रैक्टिस की नई वाली गाड़ी के साथ. शाम को पापा के ऑफिस के दोस्त की शादी में भी जाना था इसलिए मम्मी ने जल्दी जल्दी घर का सारा काम ख़त्म किया और मुझे तैयार करने में लग गई. मुझे तैयार करना भी तो बहुत बड़ा काम होता है. मैं जल्दी किसी से काबू में होती ही नही हूँ.

DSC00416DSC00417

और फिर मम्मी भी तो निश्चय ही नही कर पा रही थी कि मुझे कौन सा ड्रेस पहनाना है. कभी वो कोई ड्रेस पहनाती कभी कोई. फिर पापा ने सजेस्ट किया कि मुझे नई वाली राजस्थानी ड्रेस पहनाते है.
DSC00419
लेकिन फिर पापा किसी काम से बाहर गए और जब लौटे तो मुझे शादी में ले जाने से मना कर दिया कहने लगे कि आज बाहर बहुत ठंडी हवा चल रही है और वापसी में शायद देर हो जाए. और फिर एक-दो दिन से मुझे जुकाम भी तो है. चलो ठीक है वैसे भी मुझे वहां बहुत मज़ा नही आने वाला था, मैं तो वहां किसी को जानती भी नही थी.
DSC00420
जब दौड़ने-भागने लगूंगी तो ऐसे फंक्शन में खूब मज़े करुँगी. 
मैं नई राजस्थानी ड्रेस में कैसी लग रही हूँ, आप जरूर बताएं.