DSC00399
खड़े होने की कोशिश तो बहुत पहले से शुरू हो चुकी है मेरी. और कल पापा मेरे लिए ये तीन पहियों वाली गाड़ी भी ले आए. पहले पहल थोड़ा डर लगा, मैं तो उसके पास गई ही नही .

DSC00395DSC00397

फिर कुछ देर के बाद थोडी जाँच पड़ताल की और जब तसल्ली हो गई तो ही गाड़ी के पास गई फिर पापा भी तो थे ना साथ वो मुझे साथ साथ लेकर चल रहे थे.

DSC00394DSC00401

पहले एक कदम फिर दूसरा. और आपको पता है, जैसे ही मैं एक कदम आगे बढाती हूँ मेरी गाड़ी में ट्रिन-ट्रिन की घंटी बजती है. मैं तो खुश हो जाती हूँ ये सुन कर.
DSC00403
कल से तो मैं और मम्मी इसे टेरस पर चलाने वाले हैं.