DSC00393

पापा आजकल मुझे मसक्कली कहते हैं. क्यूँ पता नही शायद मैं इतनी शरारते करती हूँ इसीलिए. आपको तो पता है मैं सबसे ज्यादा शैतानी तब करती हूँ जब सब खाना खा रहे होते है और आजकल एक नई शरारत सूझी है मुझे फर्श पर पड़ी चीजे उठा कर खाने की. वैसे तो सब मुझे ऐसा करने नही देते है. पर सबकी नज़र बचा कर मैं ऐसा कभी कभी कर ही लेती हूँ.

DSC00389

कल क्या हुआ सब खाना खाकर उठे ही थे और मैं पापा के साथ बैठी थी. वहीँ पास में मिर्च का अचार रखा था. पापा की नज़र हटी और मैंने मौका देखा…. और मिर्च का एक टुकडा सीधे मेरे मुंह में….. उफ्फ्फ कितनी तीखी थी. मेरा तो रो-रो के बुरा हाल हो गया.

DSC00440

मम्मी ने जल्दी से शहद चटाया, शक्कर खिलाई तब जाकर तीखापन कुछ कम हुआ.

 

फिर भी मेरी शरारते तो चलती ही रहती है.

मुझसे दोस्ती करोगे ?