अन एप्पल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे.
|
एप्पल मेरा फेवरिट फ्रूट है और ये सेहत के लिए भी अच्छा होता है. मम्मी तो रोज़ मुझे खिलाती है. मम्मी एप्पल को छोटे छोटे टुकडो में काट कर मुझे खिलाती है. पर मुझसे इतना इंतज़ार कहाँ होता है. |
|
कल भी मम्मी मुझे ऐसे ही एप्पल खिला रही थी की मैंने एक हाथ मारा और एप्पल मेरे हाथ में. मम्मी ने समझाया भी था की ऐसे नही खा पाओगे. पर मैं भी कहाँ मानने वाली थी. रोज़ सबको देखती हूँ सब अपने आप खाते है फिर मैं क्यूँ नही. मम्मी अब मैं बड़ी हो रही हूँ. |
|
एप्पल का एक बड़ा सा बाईट काट लिया मैंने तो गले में तकलीफ होने लगी तो मम्मी ने जल्दी से उसे निकाला. तब जाकर आराम मिला. मम्मी ठीक ही कहती है ऐसे खाना बच्चों का खेल नही. अब इतनी भी बड़ी नही हुई मैं. |
|
पर मैं भी क्या करूँ मुझे तो ऐसे ही खाना पसंद है. धीरे धीरे सीख जाउंगी. |



