
- मैं अदनान भाई और आयशा के साथ
कल ३० जनवरी को मुझे Measles का टीका लगा और जैसा की आपको पता है मैं आज कल भोपाल में हूँ तो टीका भी यहाँ के अंशु हॉस्पिटल में लगवाया मैंने. मामी लेकर गयीं थी मुझे टीका लगवाने. और आपको तो पता है की मैं ज्यादा रोती नही हूँ. हॉस्पिटल में थोड़ा रोना आया था फिर घर जाकर तो मैं भूल भी गई की मुझे कोई टीका लगा है. फिर मैं खेलने लगी अदनान भाई और आयशा के साथ. मुझे तो यहाँ बाईक पर घूमने की आदत हो गई है. रोज घूमती हूँ मैं शाहमीर मामू के साथ. मैं जयपुर जाकर पापा को तो खूब तंग करने वाली हूँ. वहां भी रोज घूमुंगी मैं तो.

- मैं भोपाल में
कल १ फरवरी को पोलियो रविवार है. वो भी यहीं भोपाल में ही पियूँगी दो बूँद जिंदगी की. अगर आपके घर पर या घर के आस पास भी कोई बच्चा पॉँच साल से कम उम्र का है तो उसे भी दवा पिलाने पोलियो बूथ पर जरूर ले जायें.

- मैं और मेरे पापा
और एक बात बताना तो मैं भूल ही गई … २ फरवरी को मेरे पापा आ रहे है भोपाल मुझे लेने.. फिर मैं जयपुर चली जाऊँगी अपने घर…

- मैं भोपाल में
(तस्वीरे पुरानी है. यहाँ भोपाल में नई तस्वीर नही ले पाये इस लिए पुरानी लगाई हैं. जयपुर पहुँच कर नई दिखाउंगी आपको.)