आज कल मैं भोपाल में हूँ | इस लिए आप सब से कई दिनों से बात नही हो पायी | वो दरअसल आमिर मामू की तबियत अचानक ख़राब हो गयी थी तो हमें आना पड़ा | अब सब ठीक है, दो-चार दिनों में वापस जयपुर चली जाउंगी |

 

यहाँ भोपाल में मेरे बहुत सारे दोस्त है .. अदनान भाई, आयशा, हम्ज़ा भाई, अयान भाई, अमन के साथ खूब मस्ती करती हूँ | रोज़ शाम को शाहमीर मामू के साथ बाईक पर घूमने भी जाती हूँ |

 

आयशा और मैं तो छोटे-छोटे मेमनों के साथ खूब खेलते है | पहले दिन भोपाल में मुझे कुछ अलग सा फील हुआ था पर अब तो मैं यहाँ खूब मस्ती करती हूँ | कितने सारे लोग मुझसे मिलने आते है |सब मुझसे बहुत प्यार करते है |

 

इशरत बाजी और जेबा बाजी तो मुझसे नाराज़ हो गए है | क्यूंकि मैं कई दिनों से उनसे मिलने नही गई हूँ ना | बाजी मैं जल्दी ही आउंगी आप सबसे मिलने | फिर हम खूब धमाल करेंगे |

 

३० जनवरी को मुझे Measles का टीका भी लगने वाला है | पर कोई बात नही मैं तो बिल्कुल भी नही रोती हूँ | और उसके अगले दिन १ फ़रवरी को पोलियो रविवार भी तो है