आज नए साल २००९ का पहला दिन | आज मेरी उम्र आठ महीने और दो दिन की हो गई | पिछले आठ महीनों में काफी कुछ अच्छा हुआ | सारी बातें मैं आपसे शेयर नही कर पाई | इन आठ महीनों में क्या क्या हुआ आपको संछेप में बताती हूँ |

dsc00030

घूमना – फिरना

पिछले आठ महीनों में काफी समय तो घूमने में निकल गया |

  • पहले भोपाल से गुडगाँव, फिर गुडगाँव से आद्रा, आद्रा से फिर जयपुर |
  • हम बड़े पापा को लेने दिल्ली एअरपोर्ट गए, उसके लिए पहले हम जयपुर से गुडगाँव दिलशाद फुपी के घर गए थे |
  • गुडगाँव से आने के बाद फिर हम ईद मनाने भोपाल गए |
  • जयपुर में तो हम कभी कभी घूमने चले जाते है |

मिलना-जुलना

  • भोपाल में सारे परिचित मुझसे मिलने आए |
  • गुडगाँव में बड़ी फुपी, बड़े फुपा इशरत बाजी और जेबा बाजी से मिले | वह उनके दोस्त भी मुझसे मिलने आए थे |
  • आद्रा में सारे रिश्तेदार आए थे मुझसे मिलने |
  • मम्मी के ऑफिस से मम्मी के दोस्त भी मुझसे मिलने आए थे |
  • बहुत सारे लोगों से अभी मिलना नही हो पाया है जब आद्रा जाउंगी तो मिलूंगी | 
सेहत
  • अब तक मुझे BCG, DTP आदि के टीके लग चुके है |
  • ये ब्यौरा आप “टीकाकरण ब्यौरा” वाले पेज में देख सकते है |
  • और हाँ, पैदा होते ही मुझे पीलिया हो गया था जो करीब एक महीने तक था | उसके बाद मैं बिल्कुल ठीक हो गई | 
शौपिंग
  • शौपिंग करने तो मैं अभी तक सिर्फ़ गुडगाँव के मेट्रोपोलिटन मॉल और बिग बाज़ार गई हूँ |
  • उस समय तो दादा-दादी भी गए थे हमारे साथ |
खाना-पीना
  • वैसे तो मैं सिर्फ़ दूध पीती हूँ |
  • पर अब मम्मी खीर, उपमा आदि भी कभी कभी खिला देती है |
  • आप मेरे नए स्वाद पर देख सकते है मैं क्या क्या खाना सीख लिया |
  • कभी कभी मम्मी आयुर्वेद दवा जैसे शहद, हरड, तुलसी, अदरक आदि भी खिला देती है | 
सीखना
  • मैने खिलौना पकड़ना सीख लिया |
  • मैने सिर उठाना सीख लिया |
  • मैने जोर से हँसना और जोर से रोना सीख लिया |
  • अगर कोई सुला दे तो मैं करवट पर सो सकती हूँ |

dsc00048   dsc00036   dsc00049
इस ब्लोग के ज़रिये आप सब से भी दोस्ती हुई | आपका शुक्रिया |