पिछली पोस्ट पर ताऊ जी ने कहा कि लवी कोई नई तस्वीरें दिखाओ.

ताऊ जी मैं अपनी दादी जी के देहांत के बाद से ही अपने दादू के पास हूँ, इसलिए कोई नई एक्टिविटी आप सबसे शेयर नहीं कर पा रही हूँ, और आज कल स्कूल जाना भी छूट गया है.

इसी महीने के आखिर में दादू मुझे छोड़ने जायेंगे. फिर मैं आप सबको अपनी सारी शरारतों के बारें में बताऊंगी और दादू के साथ वाली अपनी तस्वीरें भी दिखाऊँगी.

पर तब तक आप सब ये जुलाई महीने में खींची गयी तस्वीरें देखिये. स्कूल वाली तस्वीरें मेरी प्रिसिपल मैम ने खीचें हैं. (पापा ने उनको भी काम पे लगा दिया :) )

 

Laviza

 

स्कूल जाने के लिए मामू का इंतज़ार करते हुए..

  Laviza @ School  Laviza @ School
 

स्कूल में काउंटिंग सीखते हुए…

 

Laviza @ School

 

खुश लग रही हूँ ना ? एक्टिविटीज के दौरान स्कूल में…

   
  Laviza @ School  Laviza @ School
 

ये देखिये इसको एलिफेंट कहते हैं.

 

Laviza @ School

 

कैसे लगी तस्वीरें, अच्छी है ना ?

पिछली पोस्ट पर कुश अंकल आइसक्रीम ना लाने का अच्छा बहाना कर गए… कहने लगे कि पिघल जायेगी.  अंकल आप लाइये तो सही, आइसक्रीम ना सही मैं उसका ‘जूस’ ही पी लूंगी :)

  .
  आप तस्वीरें देखिये, मैं अब कुश अंकल के आइसक्रीम का इंतेज़ार करती हूँ…  बाय…. बाय……
  .
  - आपकी लवी
  .
  .