वो ये की मेरे कुछ दोस्त अक्सर कहा करते थे की लवी, आपसे हम बातें नहीं कर पाते क्यूंकि आपके ब्लॉग का कमेन्ट सिस्टम ईजी नहीं है. तो आपकी परेशानी का एक हल निकाला है मैंने.

अब आप मेरे ब्लॉग पर अपने फेसबुक प्रोफाइल से लोगिन करके मुझसे बातें कर सकते हैं. बस इसमें पहली बार आपको इस सिस्टम को औथोराइजेशन देना होगा, फिर अगली बार से कोई समस्या नहीं.

वैसे यह अभी टेस्ट बेसिस पर है, आपको पसंद नहीं आया तो पापा से कह कर कोई दूसरा उपाय ढूंढेंगे :)

वैसे बात ना भी कर पाए तो क्या, क्यूंकि मुझे पता है आप सभी की दुआयें तो मेरे साथ है ही :)

तो अब आप इस कमेन्ट सिस्टम पर अपना फीडबैक दीजिये मैं चली अपनी साइकिल चलाने…. बाय….. बाय…. फिर मिलते हैं….

- आपकी लवी

  >
  >