आज कल जयपुर के गौरव टावर में फ़ूड फेस्टिवल चल रहा है. पापा दो दिन पहले ऑफिस के किसी काम से गौरव टावर गए थे तो उन्हें पता चला. वहां बच्चों के लिए काफी गेम्स थे तो पापा ने उस दिन ही शाम को मम्मी से कह दिया था की सन्डे को हम गौरव टावर जायेंगे. तो कल सन्डे आ भी गया और हम वहां गए. [...]