Image0270

मुझे चॉकलेट खाना पसंद है पर मम्मी मुझे कभी चॉकलेट खाने नहीं देती है लेकिन कभी कभी जब मम्मी अपने लिए चॉकलेट लाती हैं तब मैं उनकी नज़र बचा कर खा ही लेती हूँ.

Image0243

कल जब मम्मी ऑफिस से वापस आयीं और मुझे प्यार करने के लिए गोद में उठाया तो मुझे उनके बैग में रखा चॉकलेट दिख गया.

…..और थोडी मदद पापा ने भी कर दी. मम्मी जैसे ही थोडी बिजी हुई, पापा ने चॉकलेट का रैपर निकाल कर मुझे पकड़ा दिया.

Image0260Image0255Image0256
उसके बाद तो चॉकलेट मैंने खुद भी खाया और किस किस को खिलाया आप देखिये इन तस्वीरों में…. हाँ हाथ थोड़े गंदे हो गये थे, पर उससे चॉकलेट खाने के आनंद में कोई फर्क नहीं आया.

Image0266 

हाथों के साथ साथ मैंने अपनी साइकिल और अपने चेहरे की क्या हालत बनायी आप इन तस्वीरों में देखिये.

…पर एक बात समझ में नहीं आयी, मैं ऐसे मस्ती करती हूँ इसलिए मम्मी मुझे चॉकलेट खाने नहीं देती या इसकी कोई और वजह है ?

आपको पता है क्या ?

वैसे चॉकलेट खाना आपको भी पसंद है ना ?