हर वो लम्हा, जो संजो कर रखा है…
स्कूल का एनुअल फंक्शन
फरवरी 26, 2012 को हमारे स्कूल का एनुअल फंक्शन था, जो रवीन्द्र मंच, जयपुर के ओपेन थियेटर मे मनाया गया था. इस बार का थीम “गो ग्रीन” था.
स्कूल के सारे ब्रांच के बच्चों ने वहाँ अपनी अपनी प्रेजेंटेशन दी।
हमारे ब्रांच के बच्चों ने ने भी वहाँ अलग अलग प्रस्तुतियाँ दी। मैंने और मेरे ग्रुप ने वह प्रकृति को बचाने का संदेश एक ड्रामा के माध्यम से दिया।
इन तस्वीरों मे देखिये, मैं फ्लावर बनी थी
तस्वीरें काफी दूर से खींची गयी है, इसलिए क्लियर नहीं है
अच्छा आपसे फिर मिलती हूँ। तब तक के लिए बाय.. बाय…