हर वो लम्हा, जो संजो कर रखा है…
क्राफ्ट बाज़ार – 2011
पिछले दिनों जयपुर के जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में क्राफ्ट बाज़ार का आयोजन किया गया था.
जहाँ सारे प्रांत के हस्तशिल्प कलाकार आये थे.. और वहाँ ‘पपेट शो’ का भी आयोजन किया गया था.
पपेट शो मुझे बहुत पसंद आया और मैंने खूब एन्जॉय किया. और उससे भी ज्यादा पसंद आया मेरे फेवरिट ‘कॉटन कैंडी’
आप भी देखिये ‘पपेट शो’ की छोटी सी विडियो.
आज मेरा रिजल्ट आया है.. और बहुत अच्छा है. कई एक्टिविटीज में मुझे ‘एक्सीलेंट’ मिला है कईयों में ‘गुड’
दशहरे की छुटियाँ भी शुरू हो गयी है, मैं तो खूब एन्जॉय करने वाली हूँ.
- आपकी लवी
.