पिछले दिनों जब दादू – दादी के पास हम गए थे कुछ दिन के लिए जमशेदपुर भी गए थे. मेरी शकीला फूफी वहाँ रहती हैं. फराह बाजी भी हमारे साथ जमशेदपुर गयी थीं.

शाम को हम सब बच्चों ने जुबिली अम्यूजमेंट पार्क, जिसे निक्को पार्क भी कहते हैं, जाने का डिसाइड किया. फिर हम सब, यानि मैं, सबीना बाजी, फराह बाजी, अयान भाई और निदा बाजी निक्को पार्क गए. वहाँ तो हम सबने खूब मस्ती की. कुछ तस्वीरें मैं आपके लिए लायी हूँ, देखिये..

DSC00293

ये रहा निक्को पार्क का गेट.

DSC00310

टॉय ट्रेन, इसमें बैठ कर बहुत मज़ा आया

DSC00315

और ये घोड़ा गाड़ी

.


जमशेदपुर
स्थान : झारखण्ड, भारत
निर्देशांक:      22.47oN, 86.12o E
वर्षा : १२० से.मी.
तापमान: गर्मी – अधिकतम 42oC, सर्दी – न्यूनतम 8oC मौसम:      गर्मी – (मार्च-जून), मानसून – (जुलाई-सितम्बर), सर्दी – (अक्टूबर-फरवरी)
सर्वश्रेठ यात्रा का समय : अक्टूबर से मार्च
आकर्षण: जुबिली पार्क, जुबिली  अम्यूजमेंट पार्क, टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क, सर दोराबजी टाटा पार्क, हुडको लेक, जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेतजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साक्ची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया।

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टेल्को इत्यादि यहाँ कार्यरत है।

te>

- विकिपीडिया से

DSC00287

निक्को पार्क के पास वाले पार्क में लगा पवन चक्की

DSC00325

जमशेदपुर स्टेशन पर टाटा स्टील का इतिहास प्रतीक

DSC00319 जुबिली अम्यूजमेंट पार्क

.

DSC00289

और जब मैं खेलते खेलते थक गयी तो पापा की गोद में चली गयी. वहाँ मैंने और सारे बच्चों में जो गेम्स खेले, उसका ये विडियो है.


अगली बार आप चलेंगे मेरे साथ ?