हर वो लम्हा, जो संजो कर रखा है…
पोलियो रविवार – दो बूँद ज़िन्दगी की

आज (२१ दिसम्बर) मैं पोलियो की खुराक पीने गयी थी | ५ साल से छोटे हर बच्चे को ये दो बूँद ज़िन्दगी की जरूर पीनी चाहिए | क्या है न की पिछले दो बार मैं ये दवा पी नही पायी थी | पर इस बार तो मैं समय से जाकर दवा पी आई | क्या है न की भूल जाऊँ तो नुक्सान तो मेरा ही होगा ना |

वैसे बहुत लोग भूल जाते हैं | अपने वीरू (विरेन्द्र सहवाग) भी भूल गये | अरे टीवी के विज्ञापन में.. खैर उनके बच्चे को तो उनके बाकी साथी बूथ पर ले गये | अमिताभ अंकल आते है सबको याद दिलाने पर पता नही सब क्यों भूल जाते है |