| मम्मी जब भी बाहर जाती हैं, गोल गप्पे, जिसे वो पानी पूरी कहती हैं, जरूर खाती है. मैं उनसे लेने की कितनी भी कोशिश कर लूं मुझे खिलाती ही नहीं. पर कल जब हम ट्राईटन मॉल घूमने गए थे तो वहां फ़ूड कोर्ट में उन्होंने मुझे गोल गप्पे खिलाये. |
| गोल गोल, पहले उसे जरा सा तोड़ो, फिर आलू का मसाला भर कर खट्टे पानी के साथ खाओ.. पर मुझे इतना इंतज़ार कब होता है. मैंने तो सीधा ही उठा लिया. |
|
एक हाथ में गोल गप्पा और एक हाथ में आलू का मसाला लेकर मैंने तो मज़े से खा लिया.. |
|
नया नया स्वाद था पर बहुत ही मजेदार स्वाद था. |
| अब मॉल गए थे, घूमना भी जरूरी था ना… तो थोडा घूम कर हम वापस आ गए… वहां की और भी तस्वीरें आप गैलरी में देख सकते हैं. |
|
आप तस्वीरें देखिये, आपसे बाद में मिलती हूँ. तब तक के लिए बाय.. - आपकी लवी |
[lg_gallery][lg_gallery]
Filed under: Activities, First Time


















Recent Comments