|
ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है. कल का दिन तो बहुत ही ठंडा था और कल यहाँ बारिश भी हो गयी. बस फिर क्या था नानी ने मेरे सारे भारी भरकम कपड़े निकाल लिए. मुझे ना इतने भारी भारी कपड़े पहनना अच्छा नहीं लगता, लेकिन ठंडे में तो पहननी पड़ती है |
|
और शाम को बाहर घूमने भी नहीं जा सकते. कितना बोरिंग होता हैं ना… |
|
ऐसे में तो नींद ही आने लगती है…. |
|
फिर जब शाम को पापा घर आये तो फिर मैंने थोडी मस्ती की…. बाकी बातें आपको बाद में बताती हूँ. तब तक आप ये मेरी स्पेशल इफेक्ट वाली तस्वीर देखिये… लेकिन इस तस्वीर को लोड होने तो थोडा समय लगेगा - आपकी लवी
|












Recent Comments