[lg_gallery][lg_gallery]
जब भी मोबाइल पर किसी की कॉल आती है, मेरा ध्यान सबसे पहले जाता है. और मुझे तो ये भी पता है की कौन सा मोबाइल किसका है. इसलिए जब भी मम्मी का मोबाइल बजता है मैं भाग कर उनका मोबाइल टेबल पर से उठाती हूँ और लाकर मम्मी को ही देती हूँ. चाहे कोई कितना भी मांगे मैं मम्मी के अलावा किसी को भी नहीं देती. और जब तरन्नुम आंटी के मोबाइल पर उनकी कॉल आती है तो उनको मोबाइल मैं उनको ही देती हूँ.
आजकल हम भोपाल में हैं और पापा जयपुर में. इसलिए आजकल पोस्ट लिखने का काम मैंने मम्मी को दे रखा है. ये पोस्ट भी उन्होंने ही लिखी है.
और भी बहुत सारी चीजें सीख रही हूँ… पर वो बाद में बताउंगी…. तब तक के लिए बाय…
- आपकी लवी
Filed under: Activities












Recent Comments