Posts Tagged ‘नया स्वाद’

आपने खाया है कभी ऐसे ?

8 Feb
8 Comments
Monday, 2010 | posted by: लविज़ा | Laviza
  उस दिन मम्मा जब बाज़ार से वापस आयी और जैसे ही सब्जियों का बैग रखा, मैं तुरंत ही मम्मा की हेल्प करने पहुँच गयी :)
 

DSC02278

  उसमें मुझे जो चीज सबसे ज़्यादा पसंद आयी, वो था पुदीना. बस मैने गुच्छे से कुछ उठाया और उड़न छू हो गयी :)
 

DSC02280

  हाँ, उसे खाकर भी देखा था मैने. पता नही स्वाद कैसा था, पर मुझे तो अच्छा लग रहा था.
 

DSC02277

  तभी पीछे से मम्मा आ गयीं मुझसे वो गुच्छा लेने. पर मैं भी कहाँ देने वाली थी. मैं तो वहाँ से भी भाग गयी. :)
 

DSC02279

  और फिर मज़े से पुदीना का स्वाद लिया.. आपने खाया है कभी ऐसे ? खाईये खाईये, मज़ा आता है.
   
 

मैं तो चली, आप पुदीने का स्वाद लीजिये. बाय

- आपकी लवी