स्कूल में मेरा पहला दिन

7 Jul

Wednesday, 2010 | posted by: लविज़ा | Laviza
 

DSC03050

 

5 जुलाई को भारत बंद होने की वजह से मैं स्कूल जा नहीं पायी, एक दिन मिस हो गया :(

  DSC03042 DSC03043
  लेकिन अगले दिन बिना मिस किये मैं अपने प्ले स्कूल पहुँच गयी. पहला दिन तो बहुत अच्छा रहा.. वहां एक्टिविटीज और गेम्स में इतना मन लगा कि मेरा वहां से आने का मन नहीं हो रहा था.
 

DSC03044

ये मैं, अगले दिन स्कूल जाने के लिए सुबह सुबह तैयार :)

  DSC03045 DSC03046
  अगले दिन मम्मा पापा ने मुझे स्कूल छोड़ दिया… और जाते ही मैं वहां एक्टिविटीज में बिजी हो गयी… और मम्मा पापा घर आ गए.

प्रिंसिपल मैम ने बताया की पैरेंट्स ज्यादा देर तक होते हैं तो बच्चे को अडजस्ट होने में टाइम लगता है.

  DSC03048 DSC03047
  थोड़ी देर तो मैं बिजी थी पर जब घर की और मम्मा पापा की याद आई तो मैं थोड़ी रुआंसी हो गयी थी. अभी नया नया है ना… पर थोड़ी दिनों में मैं अडजस्ट हो जाउंगी… तब पढने में और मज़ा आएगा…
   
 

फिर मम्मा पापा मुझे लेने आ गए और मैं उनके साथ घर आ गयी… :)

अच्छा अब मुझे स्कूल की तैयारी करनी है… :) आपसे फिर मिलती हूँ… तब तक के लिए बाय बाय

- आपकी लवी

  >
  >
  >




18 Comments

  1. अभी से पढना शुरू कर दिया?
    लगे रहो।
    हम तो छह साल के थे, जब पहली बार स्कूल पहुंचे। स्कूल तक ही बाप्पू लट्ठ लेकर पीछे-पीछे आते थे।

  2. भाई नीरज जाट की बात मै दम है, हम भी अह साल के थे तब जा कर स्कुल देखा था

  3. रंजन says:

    बहुत प्यारी…

    शुभकामनाएँ…

    प्यार..
    आज दूसरा दिन कैसा था?

  4. darshan says:

    शुभकामनाएँ…

  5. rajeevjain says:

    बहुत अच्‍छा बेटा
    स्‍कूल जाओ
    बिना रोए
    मिलोगे तो चॉकलेट खिलाऊंगा

  6. madhav says:

    बहुत अच्छा ,

  7. heena khala says:

    muaaaaaaaaaaah meri bachi,लव यू.

  8. अरे वाह .. अब स्‍कूल की नई नई बातें जानने को मिलेगी !!

  9. स्कूल की बातें सबसे प्यारी…मैं तो रोज जाती हूँ.

  10. बहुत ही सुन्दर पोस्ट!

    इसकी चर्चा यहाँ भी की गई है-
    http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/07/blog-post.html

Leave a Reply

Type Comments in Hindi or just press ctrl+g to toggle between English and Hindi.