गुडगाँव में मेट्रो ट्रेन का सफ़र

23 Jun

Wednesday, 2010 | posted by: लविज़ा | Laviza
   

Image0047

सोमवार (21-Jun-10) से गुडगाँव में मेट्रो रेल का शुभारम्भ हो गया. और मैं आज कल गुडगाँव में ही हूँ तो पहले ही दिन मेट्रो में सफ़र करने का आनंद कैसे छोड़ सकती थी ? तो हम सब यानि की मैं, ज़ेबा बाजी, दिलशाद फुपी, रज्ज़ाक फुपा और मेरी मम्मा, घर के पास वाले मेट्रो स्टेशन एम जी रोड स्टेशन पर पहुँच गए.

और ऐसी जगहों पर तो मुझे कुछ ज्यादा ही मज़ा आता है. (मैं कभी मॉल वगैरह जाऊं तो वहां से वापस आना ही नहीं चाहती) :) एम जी रोड मेट्रो स्टेशन पर और मेट्रो ट्रेन में मैंने कितना एन्जॉय किया आप इन तस्वीरों में देखिये… ये सारी तस्वीरें ज़ेबा बाजी ने अपने मोबाइल कैमरे से खीचीं हैं.

Laviza Laviza Laviza
Laviza Laviza Laviza
Laviza Laviza Laviza
Laviza Laviza Laviza
Laviza Laviza Laviza

कैसी लगी तस्वीरें ?

Laviza with Dilshad Phupi

….और इन्हें जानते हैं आप ? ये मेरी दिलशाद फुपी हैं. मैं कभी इनको फुप्पो बुलाती हूँ, कभी मम्मी, कभी अम्मी तो कभी और ना जाने क्या क्या… :)

कल यानि कि 24-Jun-10 को इनकी और रज्ज़ाक फुपा की शादी की 25वीं सालगिरह है.

 

25th Marriage Anniversary

हम सब की तरह से दिलशाद फुपी और रज्ज़ाक फुपा को शादी की सिल्वर जुबली सालगिरह बहुत बहुत मुबारक.

 

कल का दिन सेलेब्रेट करने के लिए मैंने और ज़ेबा बाजी ने कुछ प्लान किया है, पर वो अगली पोस्ट में बताऊंगी :)

तब तक के लिए बाय … बाय

 

- आपकी लवी

  .
  .
  .
  .




12 Comments

  1. रंजन says:

    प्यार…

    और टिकट कहाँ है….

  2. २४ तारीख को 25वीं सालगिरह! बढिया।
    मेट्रो जल्दी ही गुडगांव से दिल्ली भी आ रही है। सफर जरूर करना। गुडगांव से दिल्ली और फिर दिल्ली से गुडगांव।

  3. madhav says:

    बहुत अच्छा

  4. फूफी-फूफा को शादी की सालगिरह पर हमारी तरफ से भी बधाई दीजियेगा. ..औप आपकी यात्रा तो मजेदार रही.

  5. नाइस जर्नी।
    ———
    क्या आप बता सकते हैं कि इंसान और साँप में कौन ज़्यादा ज़हरीला होता है?
    अगर हाँ, तो फिर चले आइए रहस्य और रोमाँच से भरी एक नवीन दुनिया में आपका स्वागत है।

  6. मेट्रो ट्रेन तो दुनिया की सबसे बिढ़िया सवारी है!

    मेरी भी मेट्रो-यात्रा की यादें ताज़ा हो गईं!

  7. मेरी तरफ से भी मुबारक़बाद!

Leave a Reply

Type Comments in Hindi or just press ctrl+g to toggle between English and Hindi.