कुछ तस्वीरें भोपाल से

22 Dec

Tuesday, 2009 | posted by: लविज़ा | Laviza
उस दिन के इफेक्टिव आइडिया के बाद हम भोपाल घूमने गये थे. वी आई पी रोड, गौहर महल और भी कई जगह. वी आई पी रोड पर जब हम पहुँचें तो सूर्यास्त हो रहा था. बहुत ही मनोरम दृश्य था. और वहाँ ठंड मे आइस्क्रीम खाने का मज़ा ही कुछ और है :)  

 फिर वहाँ पास ही गौहर महल मे हस्तशिल्प मेला लगा हुआ था. जहाँ हमने कुछ खरीदारी की. तब तक अंधेरा गहरा हो गया था और ठंड भी बढ़ने लगी थी तो हम घर लौट आये.

कुछ तस्वीरें मैं आपके लिए लायी हूँ, देखिये…

Moti Masjidमोती मस्जिद

Gauhar Mahalगौहर महल

Bada Talaabबड़ा तालाब

 

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं । यह शहर अचानक सुर्ख़ियों मे तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी यूनियन कार्बाइड से मिथाएल् आइसो साइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है।

भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा ‘मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी’ स्थापित की है। भोपाल मे ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों मे से एक है जिनमे भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का फ़ैसला लिया गया है। इसके अतिरिक्त यहाँ एक विश्वविद्यालय, अनेक इंजीनियरिंग महाविद्यालय तथा अनेक पब्लिक स्कूल हैं।

 

 - विकिपीडिया से

 

 

 

 DSC02006वी आई पी रोड के पास

 DSC02017

गौहर महल, जहाँ मेला लगा हुआ था.

 

 

DSC02021

 

कुछ और तस्वीरें बाद मे दिखाती हूँ.

तब तक के लिए बाय…..

                                                     – आपकी लवी.

 




9 Comments

  1. Mahfooz says:

    अरे! वाह……….

  2. वाह भोपाल की तो बड़ी अच्छी तस्वीरे लगायी है.. हम भी आ जाते है भोपाल.. फिर ब्लोगर मीट की फोटो छापना.. पापा को पहले ही बोल दो..

  3. neeraj1950 says:

    वाह लवी तुम्हारे साथ हमारी घर बैठे भोपाल की सैर हो गयी…हुर्रे…
    नीरज

  4. veerendra jain says:

    मुझे फोन किया होता तो में तुम्हें अपने नाती रिदम से मिलवाता वह भी अब स्कूल जाने लगा है प्रीती पेटल में

  5. अहा!! भोपाल देखकर हमें तो अपने पुराने दिन याद दिला दिए लवि ने..बहुत अच्छा!!

  6. ये भोपाल है? सही मे पहली बार देखा इस तरह से भोपाल, वरना सुबह गये शाम को लौटे..बहुत सुंदर.

    रामराम.

  7. अरेवाह तू तो kखुद वी आई पी लग रही है आशीर्वाद

Leave a Reply

Type Comments in Hindi or just press ctrl+g to toggle between English and Hindi.