ह्म्म्म… ये किसका मोबाइल है ?

4 Dec

Friday, 2009 | posted by: लविज़ा | Laviza
DSC00700मोबाइल पर बात करना तो मेरा फेवरिट शौक है.  इसलिए मम्मी मेरे लिए एक टॉय मोबाइल ले आयी हैं.  ये हार्मफुल भी नहीं होता :)  


जब भी मोबाइल पर किसी की कॉल आती है, मेरा ध्यान सबसे पहले जाता है. और मुझे तो ये भी पता है की कौन सा मोबाइल किसका है. इसलिए जब भी मम्मी का मोबाइल बजता है मैं भाग कर उनका मोबाइल टेबल पर से उठाती हूँ और लाकर मम्मी को ही देती हूँ. चाहे कोई कितना भी मांगे मैं मम्मी के अलावा किसी को भी नहीं देती.  और जब तरन्नुम आंटी के मोबाइल पर उनकी कॉल आती है तो उनको मोबाइल मैं उनको ही देती हूँ.
आजकल हम भोपाल में हैं और पापा जयपुर में. इसलिए आजकल पोस्ट लिखने का काम मैंने मम्मी को दे रखा है. ये पोस्ट भी उन्होंने ही लिखी है.


और भी बहुत सारी चीजें सीख रही हूँ…  पर वो बाद में बताउंगी…. तब तक के लिए बाय…


- आपकी लवी

Facebook comments:

16 Comments

  1. अच्छा तो नानी के यहाँ खूब मस्ती हो रही है… पापा जब फोन करे तो मम्मी को ही देना कही किसी और को दे दिया तो कुछ गड़बड़ न हो जाए..

  2. अरे लवी बिटिया तो बहुत तेज हो गयी .. तुझे टिप्‍पणी देने में इतनी सूचना भरनी पडती है .. पापा से कहो इसे सुधारें !!

  3. Mahfooz says:

    हां ! बेटा खूब सीखो…. बाय बाय….

  4. sanjay vyas says:

    खूब लो मज़े ननिहाल में.
    अरे आप तो मोबाइल के एक्सपर्ट हो गए हैं,फिर खिलौना मोबाइल से बोर नहीं हो गए?चलिए टोंस का मज़ा तो ले ही सकते हैं.

  5. बहुत कुछ सीख गयी हो तुम, पर लगातार सीखते रहना ही जिन्दगी है लवी ! बढ़े चलो !

  6. लवि बिटिया तो बहुत सयानी हो गई है, अरे नानी मां के घर तो खुब दिल लग गया, उधर पापा उदास होंगे बिटिया के बिना, ओर पापा से बोल कर इस कमेंट्स सिस्टम को बदलवा लो, अरे इतने फ़ारम तो हमे भारत आते नही भरने पडते जितना इस मै लिखना पडता है

  7. वेरी इंटेलिजेन्ट बिटिया…. :)

  8. Shakti says:

    अरे इतना डिले ना किया करो… अपने शरारते रोज़ रोज़ बताया करो…

  9. Saleem says:

    bahut achche!!!

  10. कितनी जल्दी जल्दी कितनी बाते सिख रही है लवी.

    सर्दी कैसी है उधर? ठण्ड में बाहर नहीं घूमना.

  11. लवि सारी कान पकडती हूँ पता नहीं कैसे भूल जाती हूँ र्तुम्हारा ब्लाग चिन्ता न करो अब मैने सब्स्क्रिपशन ले ली है जैसे ही मैल आयेगी तुम्हारे पास पहुंम्च जाऊँगी। मस्त रहो मोबाईल से। अरे मुझे फोन कर लिया करो न? आशीर्वाद्

हिंदी लिखने के लिए नीचे दिया गया बॉक्स इस्तेमाल करें