गोल गप्पे का नया नया स्वाद

9 Nov

Monday, 2009 | posted by: लविज़ा | Laviza

DSC01940

मम्मी जब भी बाहर जाती हैं, गोल गप्पे, जिसे वो पानी पूरी कहती हैं, जरूर खाती है. मैं उनसे लेने की कितनी भी कोशिश कर लूं मुझे खिलाती ही नहीं. पर कल जब हम ट्राईटन मॉल घूमने गए थे तो वहां फ़ूड कोर्ट में उन्होंने मुझे गोल गप्पे खिलाये.

DSC01934

गोल गोल, पहले उसे जरा सा तोड़ो, फिर आलू का मसाला भर कर खट्टे पानी के साथ खाओ.. पर मुझे इतना इंतज़ार कब होता है. मैंने तो सीधा ही उठा लिया.

DSC01933

एक हाथ में गोल गप्पा और एक हाथ में आलू का मसाला लेकर मैंने तो मज़े से खा लिया..

DSC01937

नया नया स्वाद था पर बहुत ही मजेदार स्वाद था.

DSC01941   DSC01939

अब मॉल गए थे, घूमना भी जरूरी था ना… तो थोडा घूम कर हम वापस आ गए… वहां की और भी तस्वीरें आप गैलरी में देख सकते हैं.

आप तस्वीरें देखिये, आपसे बाद में मिलती हूँ. तब तक के लिए बाय..

- आपकी लवी

9 Comments

  1. लवी को बहुत बहुत प्यार!

    बहुत अच्छी तस्वीरें हैं!!

  2. बच्‍चों को खट्टा पानी लेना भी नहीं चाहिए .. बहुत अच्‍छा किया तूने .. सादा ही खाया !!

  3. अरे वाह कल तो हम भी उसी मॉल में थे.. अजब गजब की टिकिट नहीं मिली तो लन्दन ड्रीम्स देख रहे थे..

  4. अरे वाह लवि, हमारे मुंह में तो पानी आरहा है.:) बहुत बढिया.

    रामराम.

  5. अरे वाह, आपको गोलगप्पे खाते देखकर हमारे मुंह में पानी आ गया।
    ——————
    और अब दो स्क्रीन वाले लैपटॉप।
    एक आसान सी पहेली-बूझ सकें तो बूझें।

  6. neeraj1950 says:

    मुंह में पानी भर आया…अकेले अकेले गोल गप्पे खाना अच्छी बात नहीं है…
    नीरज

  7. अरे लवी बेटा…. क्यो तरसा रही हो… अरे थोडा पानी पीना था ना गोल गप्पे का
    प्यार बिटिया

  8. ranju says:

    are waah golgappe khub khaaye ..hame bhi khaane hain …:)

  9. alpana says:

    Lavi…mere bhi munh mein paani aa gya..pani poori sun kar…:)…
    achcha hai sadi poori khayee tumne..pani ke saath nahin..samjhdaar ho !

Leave a Reply

Type Comments in Hindi or just press ctrl+g to toggle between English and Hindi.