Archive for March, 2010

सलाम नमस्ते

26 Mar
7 Comments
Friday, 2010 | posted by: लविज़ा | Laviza
  sasdfa1
 
4  

आपने कलर्स चैनल पर उतरन सीरियल देखा है क्या ? अगर देखा है तो आप इच्छा को  जरूर जानते  होंगे.  जानते  है ना   ??

uttaran_1_1024 

एक दिन मैं अपनी नानी के साथ ये सीरियल देख रही थी तो उसमे इच्छा किसी को नमस्ते करती है. बस मैने नमस्ते शब्द पकड़ लिया और हर वक़्त यही कहती रहती हूँ. और अब मम्मा ने भी समझा दिया है की नमस्ते कब करते हैं.

 

अब जब कोई मुझसे मिलने आते हैं तो मैं जल्दी से उनको नमस्ते करती हूँ :)

   
 

…. और हाँ, नानी ने मुझे सलाम करना भी सिखाया है. घर पर जब भी फोन की घंटी बजती है, मैं कहीं भी रहूँ. सबसे पहले मेरा ध्यान फोन की घंटी पर ही जाता है. मैं भाग कर फोन उठाती हूँ और कहती हूँ, "हेलो…. तलाम अल कूम…. हाँ… हाँ…..बोलिये……"

   
 

फोन पर बात करने वाली बात पापा ने रेकॉर्ड भी किया है. अभी वीडियो टुकड़ों मे है. पापा से कहती हूँ की उसे एडिट करें. फिर आपको दिखाऊँगी.

 

तब तक सलाम नमस्ते :)

- आपकी लवी

.