-

किस्मत कनेक्शन !
लविज़ा सबसे प्यारी!
मेरे जन्मदिन पर रवि अंकल ने मेरे लिए एक बहुत ही प्यारा गीत रचा है. शुक्रिया रवि अंकल. छम-छम करती आज सलोनी
आई सुबह सुहानी!
जन्म-दिवस है उसका, जिसकी
हँसी बहुत मस्तानी!
जिसे देखकर आ जाती है
हर मन में ख़ुशहाली!
नाच-नाचकर गाते हैं मन
ख़ुशियों की कव्वाली!
कव्वाली में गूँज रही है
सबसे मधुर कहानी!
जन्म-दिवस है … … .
जिसके आने से बगिया की
महक उठे फुलवारी!
कहता है हर फूल जहाँ में
लविज़ा सबसे प्यारी!
है जिसकी हर अदा निराली
परियों की जो रानी!
जन्म-दिवस है … …जब भी प्यार से कोई कहता है…..
एक प्यारा उपहार कुश अंकल की तरफ सेतारो की पोटली
खुलकर गिरी कही..
जब मिली तो एक तारा कम था
मद्धम रोशनी में
ज़मीन पर देखा
तो एक नन्ही मुस्कुराहट
उंगली थाम के चली
आई आँगन में..
खिलखिलाती रहती है
अब गालो पे हमारे..
और मुड़ कर देखती है पीछे...
जब भी प्यार
से कोई कहता है... लवी...- जहाँ और भी हैं…..
- स्कूल की तस्वीरें
- देखिये और बतायें की ये कौन है ?
- इन दरख्तों के साये में मुहब्बत है बहुत
- लवी की अपील : बेटी है कुदरत का उपहार
- क्यूँ ना थोडा का काम मैं खुद भी कर लूँ
- आपके लिए एक खुशखबरी है.
- लवी का स्वच्छता अभियान
- स्कूल में मेरा पहला दिन
- फुपी – फुपा की सिल्वर जुबली मैरिज एनिवर्सरी और एक खास अपडेट
-
BlogUpp!











Recent Comments