Archive for April, 2009

बर्थडे की शौपिंग

27 Apr
16 Comments
Monday, 2009 | posted by: admin
DSC00983
मेरे पहले जन्मदिन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं. पर मम्मी पापा हैं कि अभी तक डिसाईड ही नहीं कर पा रहे कि बर्थडे कहाँ सेलेब्रेट करना है. सुबह कहते कि गुडगाँव जायेंगे, शाम को कहते है कि नहीं यहीं जयपुर में करेंगे. और कभी कभी तो कहते हैं कि कहीं बाहर घूमने जायेंगे. पर कुछ पक्का नहीं हो रहा है.
DSC01098
पर मेरी बर्थडे की शौपिंग तो कल हो गयी. पहले हम लिलिपुट गए पर वहां मम्मी को कुछ पसंद ही नहीं आया. उनको तो उनके फेवरिट शॉप पर ही पसंद आता है. तो हम GT से निकल कर राजा पार्क गए. वो शॉप राजा पार्क में ही तो है.
DSC01096
शॉप वाले अंकल ने कितने सारे ड्रेस दिखाए, पर मम्मी को तो कुछ पसंद ही नहीं आता. फाईनली उनको १-२ ड्रेस पसंद आये और वो ले लिए. और फिर राजा पार्क में कुछ और शौपिंग की और फिर हम वापस चले आये.
DSC01097
पर कोई मेरे मम्मी पापा को तो समझाए की वो जल्दी से डिसाईड करें की बर्थडे कहाँ मनाना है.