Archive for February, 2009

DSC00407
फरवरी का आखरी दिन.. मतलब इस महीने मेरा मंथली बर्थडे नहीं आएगा ! कोई बात नहीं, ३० अप्रैल ०९ भी अब सिर्फ ६० दिन दूर है. ….. ३० अप्रैल को क्या है ? आपको नहीं पता ?? मैं अपना पहला जन्मदिन मनाउंगी उस दिन.
a2
कल मैं अपनी फुपी के पास गुडगाँव जा रही हूँ. बहुत दिन हो गए है, इशरत बाजी और जेबा बाजी से मिले हुए. वो भी मुझे याद कर रहे है. गुडगाँव में तो ३ दिन खूब एन्जॉय करने वाली हूँ मैं. वहां से वापस आकर सारी बाते बताउंगी. और कल तो पोलियो रविवार भी है. इस बार का "दो बूँद ज़िन्दगी के" वही पियूंगी.
s1
चलिए अब सो जाती हूँ. सुबह जल्दी उठना है, गुडगाँव जाने के लिए. बाकि बाते गुडगाँव से आने के बाद बताउंगी. तब तक आप मेरी ये पुरानी तस्वीरे देखिये.
02102008232