Archive for July, 2008

मेरी पहली यात्रा

27 Jul
1 Comment
Sunday, 2008 | posted by: admin


train11

मेरा जन्म भोपाल में हुआ है और मेरे पापा जयपुर में रहते है और मेरे दादा-दादी आद्रा में रहते है | हमें तो पहले भोपाल से आद्रा जाना था फिर वहां से जयपुर | मेरे दादा-दादी आए थे मुझे लेने | पहले हम भोपाल से गुडगाँव गए | मेरी बड़ी बुआ रहती है ना वहां | वहां मैंने जेबा बाजी और इशरत बाजी के साथ खूब मज़े किए | फिर हम आद्रा के लिए नै दिल्ली स्टेशन से राजधानी में चढ़े और फिर १६ घंटे के बाद आद्रा पहुँच गए | वहां तो और भी मज़ा आया | फरहा बाजी, सबीना बाजी, निदा, कशिश, सानिया, अयान, अदीब, शोएब और तंजील के साथ खूब खेला मैंने | वहां से आने का तो मन नही हो रहा था पर क्या करे आना तो था ना | लेकिन जिस दिन हमें आना था उस दिन तो ट्रेन बहोत लेट थी तक़रीबन २० घंटे | हम सब स्टेशन पर बैठे थे | फिर पता नही मुझे कब नींद आ गयी | दादू तो मुझे गोद में लिए ही बैठे थे | ट्रेन कब आयी मुझे तो पता भी नही चला | फिर मम्मी पापा और मैं जयपुर आ गए | मुझे तो दादा दादी की बहुत याद आती है | उनका जब भी फ़ोन आता है तो मैं तो उन्हें अपनी आवाज़ सुना देती हूँ |