Archive for the ‘Activities’ Category

देखिये और बतायें की ये कौन है ?

2 Sep
12 Comments
Thursday, 2010 | posted by: लविज़ा | Laviza
 

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सब ?

कई दिनों के बाद आयी हूँ, कहीं आप मुझे भूल तो नहीं गए ? नहीं ना, पक्का ?

तो आज मैं लायी हूँ आपके लिए एक पहचान पहेली :) ये तस्वीर देखें और बताएं, ये कौन है ?

 

Laviza

 

पहचान गए ना ? पता था मुझे.. ये मैं ही हूँ. पिछले महीने गर्मियों के कारण पापा ने मुझे गंजा करा दिया था. मम्मा ने तो उनसे कहा था कि बाल सिर्फ छोटे छोटे करवा देना पर पापा ने पूरा गंजा ही करा दिया. :(

 

Laviza

  और ये देखिये वो बैलून जिसका लालच देकर पापा ने मुझे गंजा करा दिया. वैसे अब तो मेरे बाल थोड़े थोड़े आ गए हैं.
  LavizaLavizaLavizaLaviza
 

और ये तस्वीरें उसी शाम की, वी आई पी रोड पर आइसक्रीम का लुत्फ़ उठाते हुए…

  .
 

आपको खानी है आइसक्रीम ? तो जाइए ना ले लीजिये… और मेरे लिए भी एक… :)

  .
  अच्छा आपसे फिर मिलती हूँ. तब तक के लिए बाय.. बाय…
  .
  - आपकी लविज़ा
.  
.